नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

 टेमागांव
 टेमागांव के स्थित तालाब में बुधवार को डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। ग्राम धौलपुर से अपने मामा के यहां टेमागांव आए मयंक पिता मुकेश इवने बकरी चराने गया था। इस दौरान वह टेमागांव तालाब के पास पहुंचा। जहां पर पानी में डूब गया। ग्रामीणों के अनुसार बालक बकरी चराने के लिए गया था और नहाने के लिए तालाब में उतरा था, इसी दौरान हादसा हुआ है। रहटगांव थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टेमागांव में इन दिनों मौखिक अनुमति से निर्माण एजेंसी द्वारा तालाब का गहरीकरण किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि बालक अचेत पडा हुआ था। टिमरनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराया गया। बताया जा रहा कि बच्चे के डूबने की घटना के दौरान तालाब में खुदाई की जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के आसपास तार फेंसिंग नहीं की गई। इसके कारण इस प्रकार की घटना हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *