यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बोलेरो भिड़त 5 की मौत

 ग्रेटर नोएडा

 उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गुरुवार सुबह हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल हैं. दुर्घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक गाड़ी में सवार लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे. दुर्घटना जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुई है. हादसा सुबह 5 बजे के करीब होना बताया जा रहा है.  पुलिस के अनुसार बोलेरो गाड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई. गाड़ी में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 5 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में 2 शख्स घायल हुए, जिन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है.

हादसे में मृत 4 लोग महाराष्ट्र के पुणे के बारामती, जबकि एक महिला कर्नाटक के बेलगाम की रहने वाली थीं. दुर्घटना में चन्द्र कांत नारायण बुराड़े 68, स्वर्णा चन्द्रकान्त बुराड़े 59 (महिला), मालन विश्वनाथ कुंभार 68 (महिला), रंजना भरत पवार 60 (महिला), नुवंजन मुजावर 53 (महिला) शामिल हैं. इसमें नुवंजन हिरेकुडी बेलगाम कर्नाटक की रहने वाली थीं.

वहीं, घायलों महाराष्ट्र के सतारा निवासी में नारायण रामचन्द्र कोलेकर 40 और बेलगाम कर्नाटक निवासी सुनीता राजू गस्टे शामिल हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है. सीएम ने अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं.Live TV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *