11 वर्ष की बाघिन मचमची की वन विहार नेशनल पार्क में मौत

भोपाल
राजधानी में स्‍थित वन विहार नेशनल पार्क में बाघिन मचमची की मौत हो गई है। वह 11 वर्ष की थी। दो दिन पहले उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। उसकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उसके शरीर के कुछ अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

बाघिन मचमची को 24 अक्टूबर 2018 को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उमरिया क्षेत्र से रेस्क्यू कर वनविहार लाया गया था। तब वह आठ वर्ष की थी, उसे पार्क में लायन हाउसिंग क्रमांक एक में रखा जा रहा था। मौत से एक दिन पहले मंगलवार शाम को वह अपनी हाउसिंग में टहलती दिखी थी। बुधवार तड़के जब वन कर्मी पहुंचे तो वह बेसुध अवस्था में पड़ी थी। वनकर्मियों ने तुरंत यह जानकारी पार्क प्रबंधन के अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पार्क के डाक्टर अतुल गुप्ता ने जांच की, तब तक बाघिन की मौत हो चुकी थी। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के नियमों के तहत उसका पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बता दें कि वन विहार नेशनल पार्क में 7 और 8 मई की दरमियानी रात मादा तेंदुआ शावक पिंकी की भी मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *