मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में गर्भवती से रेप, सफाईकर्मी ने वॉशरूम में की घिनौनी वारदात

मिर्जापुर

मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां भर्ती गर्भवती महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। सफाईकर्मी ने वॉशरूम में गर्भवती महिला का रेप किया है।मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपित सफाईकर्मी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय गर्भवती महिला सात मई को मंडलीय अस्पताल में भर्ती हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि वह रात में बाथरुम गई थी। इसी दौरान सफाईकर्मी भी अंदर आ गया और जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गया।

डरी सहमी महिला ने उस वक्त किसी से कुछ नहीं कहा। दो दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर घर पहुंची तो मंगलवार को पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद पति ने मामाले की जानकारी पुलिस को दी।जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में वारदात की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई।

सूचना पर डीएम, एसपी व एएसपी भी अस्पताल पहुंचे। अऩ्य लोगों से घटना की जानकारी ली। खुद मौके का मुआयना किया। महिला के पति की तहरीर पर सफाईकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। बुधवार की सुबह सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *