सासारामः कलियुगी बेटे ने गला दबा कर मां को मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सासाराम
बिहार के सासाराम में एक सनकी पुत्र ने जन्म देने वाली अपनी मां की हत्या कर दी। जिले के नोखा में मंगलवार की रात करीब 11-12 बजे रात्रि की घटना है। नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनाडीह गांव में 20 वर्षीय प्रिंस ने अपनी मां की गला दबा दिया। इस कलियुगी बेटे की करतूत से लोग हैरत में हैं।

मृतका  40 वर्षीयलाखों देवी राधा साह की पत्नी थी। यह परिवार बिशोपुर थाना बडहरी का निवासी है। वर्तमान में हसनाडीह गांव में रहता था। पुलिस ने आरोपी बेटे प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। हत्या के कारण को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द कांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *