राज्य मंत्री यादव 11 मई को इंदौर में लेंगे समीक्षा बैठक
भोपाल
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव 10 मई को इंदौर के होटल रेडिसन में प्रात: 10:30 बजे इंदौर जोन और सभी सर्किल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।
राज्य मंत्री यादव सभी अधिकारियों से जल जीवन मिशन में किए जा रहे कार्यों की प्रगति और वर्तमान में उपलब्ध पेयजल व्यवस्था के संबंध में वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे।
