मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम कतकालो में जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया
रायपुर
भेंट मुलाकात समाधान अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ग्राम कतकालों में जहां वृक्षारोपण किया वहीं जल शोधन संयत्र का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अनार के पौधे का रोपण भी किया और ग्राम कतकालो में जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण 434.40 लाख रुपये की लागत से जल शोधन निर्माण किया गया है और 15 एमएलडी क्षमता वाले इस जल शोधन संयंत्र से ग्राम की लगभग 75 हज़ार जनसंख्या को उपलब्ध हो रहा शुद्ध पेयजल, 6 उच्च स्तरीय जलागारों को भरा जा रहा। इसका संचालन मिशन अमृत- आवर्धन पेयजल परियोजना के तहत नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा किया जा रहा है।
