Adani ग्रुप के इस शेयर ने किया कंगाल, पहले दे रहा था तगड़ा मुनाफा, अभी खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप (Adani group) की कंपनी अडानी विल्मर (Adani wilmar share Price) पिछले कई सत्रों से अपने निवेशकों को कंगाल कर रहा है।  अपने निवेशकों को मालामाल करने वाला यह उल्टीबैगर स्टॉक लोअर सर्किटसे जूझ रहा है। आज यानी  मंगलवार को भी एनएसई पर अडानी विल्मर के शेयर 5 फीसद के लोअर सर्किट के साथ 583.25 रुपये पर आ गए हैं। बाजार के कुछ विशेषज्ञ इसे खरीदने तो कुछ होल्ड करने की सलाह दे रहे हैं।

गिरावट की ये है वजह
कमजोर लिस्टिंग बावजूद अडानी विल्मर के शेयर लगातार उड़ान भर रहे थे, लेकिन अब गिरावट का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। यह स्टॉक 227 रुपये से 878 रुपये तक पहुंच गया था। 27 अप्रैल को अडानी विल्मर 841 रुपये पर था और इसके बाद गिरावट का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि रुकने का नाम नहीं ले रहा। पिछले एक हफ्ते में यह स्टॉक 22.6 फीसद टूट चुका है। हालांकि एक महीने में यह 6.21 फीसद और 3 महीने में 51 फीसद का रिटर्न दिया है।
 
दरअसल  यूक्रेन और रूस के बीच जंग और महंगाई की वजह से खाद्य तेल की सप्लाई और डिमांड पर असर पड़ा है। इस वजह से अडानी विल्मर के नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है। अडानी विल्मर, खाद्य तेल मार्केट की लीडिंग कंपनी है। इसका मशहूर ब्रांड फॉर्च्यून है। फरवरी में अपनी लिस्टिंग के बाद से अडानी विल्मर ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *