क्रांतिधरा मेरठ को सौगात दे 1857 के क्रांतिवीरों को नमन करेंगे CM योगी, रचेंगे एक इतिहास

 मेरठ
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेरठ की धरा पर इतिहास रचेंगे। आजादी के बाद पहली बार क्रांतिधरा पर दस मई को क्रांतिकारियों को पहली बार प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री नमन करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर 2017 में नौ मई को मेरठ आए थे। अब वह 10 मई को मेरठ आ रहे हैं।

देश आजादी के 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के तौर पर मना रहा है। इस अवसर पर 75 साल बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1857 के क्रांतिकारियों को नमन करने मेरठ आ रहे हैं। जानकारों के अनुसार आजादी के बाद यह पहली बार हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री क्रांति दिवस पर मेरठ आ रहा है। विधायक अमित अग्रवाल बताते हैं कि 2001 में उनके विधायक काल में तत्कालीन राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री 10 मई को मेरठ आए थे। वहीं शासन-प्रशासन की ओर से इस दिन विक्टोरिया पार्क में पहली बार भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

सीएम के कार्यक्रम से पूर्व जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण : मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को क्रांति दिवस पर मेरठ आएंगे। वह साकेत चौराहा स्थित कोतवाल धन सिंह गुर्जर चौक पर माल्यार्पण, शहीद स्मारक, विक्टोरिया पार्क पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग व जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *