राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में हरदा के सागर शर्मा को मिला प्रशस्ति-पत्र

भोपाल

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्‍वीप गतिविधियों में  राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता ''मेरा वोट मेरा भविष्य-ताकत एक वोट की'' थीम पर आयोजित प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता में हरदा के सहायक प्रोग्रामर (आउटसोर्स) सागर शर्मा को उपहार स्‍परूप प्रशस्ति-पत्र एवं टी-शर्ट दी गई है।  

सागर शर्मा ने बताया कि वे भविष्य में भी आयोग के मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर मतदाताओं को उनके एक वोट के महत्‍व के लिए जागरूक करते रहेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने शर्मा को शुभकामनाएँ दी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *