साढ़े 5 लाख किसानों को 4817 करोड़ रूपये का ऑनलाइन भुगतान : प्रमुख सचिव किदवई
भोपाल
प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण फैज अहमद किदवई ने बताया कि प्रदेश में सोमवार तक 39 लाख 82 हजार 42 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। अब तक किसानों को 4817 करोड़ रूपये उनके खातों में ऑनलाइन अंतरित किये गये है। उन्होंने बताया कि भुगतान में पारदर्शिता के लिये पी.एफ.एम.एस. (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से राशि किसानों के खातों में जमा की जा रही है।
