कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए फॉर्म वितरण 10 मई से शुरू

महासमुंद
समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुनसुनिया, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लाखागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बंसुला में सतर््2022-23 के लिए कक्षा 06वीं मं  प्रवेश हेतु प्रवेश फार्म का वितरण इन आवासीय विद्यालयों में 10 मई से प्रारंभ हो रहा है।

समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि प्रवेश फार्म प्राप्त, जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2022 तक है। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुनसुनिया, बागबाहरा में कक्षा 06वीं में 34 तथा कक्षा 07वीं में 04, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लाखागढ़, पिथौरा में कक्षा 06 वीं में 36 एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बंसुला, बसना में कक्षा 06 वीं में 36 रिक्त सीट है। इन विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए पालकगण कार्यालयीन समय में इन विद्यालयों में संपर्क कर प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *