मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन

मुंबई

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) लीग के 15वें सीजन में अपने अब तक के सबसे खराब दौर से गुजर रही है। टीम इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बन चुकी है। मुंबई को सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 52 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल इतिहास का एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मुंबई की आईपीएल 2022 में 11 मैचों में यह नौवीं हार थी।

इस हार के बाद Mumbai Indians अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई की टीम इससे पहले आईपीएल के किसी एक सीजन में इतने मैच (9) नहीं हारी थी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इससे पहले, 2018, 2014 और 2009 में 8-8 और 2021, 2016 तथा 2012 में 7-7 मैच हारी थी।

 
कोलकाता ने मुंबई को 52 रन से पीटा
मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कोलकाता ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को मिला 166 रन का लक्ष्य उस समय बड़ा लगने लगा, जब टीम के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट और ईशान किशन का अर्धशतक टीम के काम नहीं आया और टीम को 52 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *