अर्जुन कपूर ने शेयर की बॉडी ट्रांसफॉर्फेशन की तस्वीर

अर्जुन कपूर ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसे पोस्ट करते हुए अर्जुन ने वेट लॉस और प्राउड फील करने जैसी बातें कही हैं। अर्जुन ने बताया है कि इस ट्रांसफॉर्मेशन में में उन्हें 15 महीने ( फरवरी 2021 से मई 2022) लग गए। इससे पहले अर्जुन 50 किलो वजन घटाने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन यह कहानी फिल्म डेब्यू 'इशकजादे' से पहले की है।

#workinprogress जिसे अब 15 महीने होने को हैं। मुझे काफी क्यूट लग रहा है और यकीनन मैं इसे बाद में डिलीट नहीं करने वाला क्योंकि मुझे अपनी इस जर्नी पर काफी गर्व है। फरवरी 2021 से मई 2022, यह काफी मुश्किल भरा रहा और मुझे खुशी इस बात की है कि मैं ट्रैक पर रहा। य़ह मानता हूं कि कोर्स पर टिके रहना बहुत ही मुश्किल भरा था।' उन्होंने खुशी जताई कि उन्होंने पिछले 15 महीने में इस कोर्स को पूरा किया और आगे भी ऐसा रखने की उम्मीद जताई है। इसलिए उन्होंने खुद से प्यार करने के लिए अपना मंडे मोटिवेशन भी खुद को ही कहा है।

अर्जुन ने आगे लिखा है, '#MondayMotivation अब मैं हूं न कि इंस्टाग्राम पर खुद से प्यार करने वाले कोई और। मुझे ऐसा महसूस किए हुए अभी कुछ ही समय हुआ है। यह मैं हूं यह जो है वो मैं हूं(इसमें मेरे सीने के बाल भी शामिल हैं)।'

अर्जुन के इस पोस्ट पर बॉलिवुड सितारों ने खूब सारा कॉमेंट किया है। अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'गुंडे' में काम कर चुके रणवीर सिंह ने कॉमेंट करते हुए लिखा है- हाय गर्मी। इसके अलावा वरुण धवन, कृति सैनन, हुमा कुरैशी, रकुल प्रीत, मनीष मल्होत्रा, करण वाही जैसे कई सितारों ने अर्जुन की इस वेट लॉस कोशिश की जमकर तारीफ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *