लोकसभा अध्यक्ष के नाम से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आया फर्जी मैसेज

भोपाल
 भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को एक बार किसी अज्ञात शख्स ने फर्जी नंबर से व्हाट्सएप  मैसेज किया, बताया जा रहा है कि 2 मई को सांसद प्रज्ञा के मोबाईल पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नाम से मेसेज आया, जिसमें किसी अज्ञात आरोपी ने सांसद प्रज्ञा को अंग्रेजी में पूछा, “कि प्रज्ञा कैसी हो और इस वक़्त कहाँ हो”, वही कुछ देर बाद जिस नंबर से मैसेज आया था उसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की फोटो नजर आने लगी, हालांकि इससे पहले भी अंजान नंबर से सांसद प्रज्ञा को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद उन्होंने भोपाल पुलिस में मामला दर्ज करवाया था और पुलिस ने राजस्थान से आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया था, एक बार फिर सांसद प्रज्ञा को फर्जी नंबरों से संदेश भेजकर शिकार बनाने की कोशिश की गई लेकिन  पहले इस तरह की घटना से सामना कर चुकी सांसद ने बिना कोई जबाव दिए मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया। फिलहाल पुलिस ने 7862092008, 9480918183, 9439073870 इन नंबरों की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पहले भी अश्लील वीडियो कॉल आया था

करीब 3 महीने पहले प्रज्ञा को लड़की का वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल आया था। कुछ देर बाद लड़की ने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। उन्होंने तत्काल फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। यह वीडियो कॉल मोबाइल नंबर 6371608664 से आया था। कुछ समय बाद एक अन्य नंबर 8280774239 से उनके पास उसी लड़की का रिकॉर्डेड वीडियो आया। आरोपी ने फोन कर मांग नहीं मानने पर उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए सांसद प्रज्ञा ने तत्काल टीटी नगर पुलिस को सूचित कर दिया था।

राजस्थान से पकड़े गए थे आरोपी

सांसद ने सेक्सटॉर्शन की साजिश रचने की FIR भोपाल के TT नगर थाने में 7 फरवरी को दर्ज कराई थी। भोपाल पुलिस ने भरतपुर के रहने वाले सगे भाइयों रवीन खान (23) और वारिस खान (21) को गिरफ्तार किया था। दोनों खेती करते हैं। दोनों भाई 8वीं और 10वीं तक पढ़े हैं। इसके बावजूद बेहद शातिर तरीके से साइबर क्राइम को अंजाम देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *