फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में साथ नजर आने वाले हैं जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव

नई दिल्ली
बड़े परदे पर जल्द ही जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी नजर आने वाली है। ये दोनों करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज' माही एक बार फिर से स्क्रीन-स्पेस खेयर करते हुए नजर आएंगे। दोनों ने 9 मई 2022 को अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इस बात की जानकारी करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पूरी टीम को इस नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं, उनकी पोस्ट को जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने भी शेयर किया।

करण जौहर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म की पहली झलक शेयर की गई। शेयर की गई तस्वीर में एक क्लैपबोर्ड है, जिसमें मिस्टर एंड मिसेज माही' लिखा हुआ है। फिल्म के सेट से पहली झलक शेयर करते हुए धर्मा प्रोडक्शन ने कैप्शन में लिखा, मैदान तैयार है और 'मिस्टर एंड मिसेज' की टीम भी आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। शूटिंग का पहला दिन शुरू। आपको बता दें कि नवंबर 2021 में निर्माता करण जौहर ने राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म की घोषणा की थी।

साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अब तक कई अलग-अलग शैली की फिल्में कर चुकी हैं और अब जल्द ही वह 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगी। उनके अलावा फिल्म में राजकुमार राव महेंद्र की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली ये फिल्म 7 अक्तूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इससे पहले 26 जनवरी को जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'मिस्टर एंड मिसेज' के सेट से कई तस्वीरें शेयर की थी। जहां पहली तस्वीर में जाह्नवी कपूर हेल्मेट लगाए नजर आ रही हैं, तो वहीं अन्य तस्वीरों में वह टीम के साथ बैठी हुई हैं। एक तस्वीर में जाह्नवी क्रिकेट फील्ड में बैठी हुई नजर आ रही हैं। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म की शुरुआत से पहले जान्हवी कपूर ने ट्रेनिंग ली है। राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की बात करें तो इन दोनों की जोड़ी इससे पहले हॉरर फिल्म 'रूही' में नजर आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *