मध्यप्रदेश की स्टार्ट अप पालिसी की तैयारियां जोरों पर, सीएम लेंगे बैठक

भोपाल
इंदौर में 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली लांच की जाने वाली मध्यप्रदेश की स्टार्ट अप पालिसी की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को देर रात इसकी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही एमएसएमई विभाग द्वारा इसको लेकर 13 मई को दिन भर किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय कर ली गई है।

स्टार्ट अप पालिसी लांच करने के दिन सरकार ने जो कार्यक्रम तय किए हैं, उसके अनुसार पालिसी मेकर्स, इनोवेटर्स, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी, स्टार्ट अप्स, पोटेंशियल इंटरप्रिन्योर्स, मेंटर्स और अन्य एक्सपर्ट्स के साथ अलग-अलग संवाद कार्यक्रम होंगे।पांच अलग अलग सेशन के जरिये फंडिंग, स्टार्ट अप शुरू करने की तैयारी, इसके लिए इको सिस्टम, कोलैब्रेशन समेत अन्य आवश्यक बातों पर भी चर्चा कराई जाएगी। स्टार्ट अप्स की सक्सेस स्टोरीज भी इस दौरान बताई जाएंगी। इसके लिए काम तेज किया गया है।

इंदौर में हुई कर्टन रेजर इवेंट
स्टार्ट-अप नीति के अंतर्गत सोमवार 9 मई को इंदौर में कर्टन रेजर इवेंट का आयोजन किया गया। संचालक एमएसएमई विशेष गढ़पाले ने बताया कि आगामी 13 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले स्टार्टअप सम्मेलन के संबंध में  सोमवार को यह कर्टन रेजर इवेंट रखा गया है। सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद शंकर लालवानी सहित सचिव एमएसएमई पी. नरहरि, कलेक्टर इंदौर मनीष सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *