युवा कांग्रेस का शंखनाद-12 मई को भोपाल में प्रदर्शन

भोपाल
 मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस 12 मई को बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है, भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, व्यापमं घोटाले और आदिवासी वर्ग पर अत्याचार के मुद्दे पर युवक कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। भोपाल में 12 मई को यह प्रदर्शन होगा। जिसमें पूरे प्रदेश से युवा काँग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, पीसीसी चीफ कमलनाथ भी प्रदर्शन मे शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश यूथ काँग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने रविवार को भोपाल में प्रदेश काँग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता अब सड़कों पर उतरकर विरोध जताएगे, डॉ विक्रांत ने बताया की युवा शंखनाद नाम से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर के 50 हजार युवाओं को भोपाल एकत्रित कर सीएम हाउस घेराव किया जएगा। कांग्रेस ने जनता के मुद्दों को आवाज देने के लिए बड़े आंदोलन और प्रदर्शन की भी रणनीति बनाई है। इसके तहत ही भोपाल में युवा शंखनाद आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जारी पोस्टर में युवा कांग्रेस के अलावा ऑल इंडिया कांग्रेस के नेताओं के साथ प्रदेश के बड़े नेताओं के फोटो लगाए गए हैं। इस पोस्टर को युवा कांग्रेस ने रविवार सुबह जारी किया। हालांकि पोस्टर सामने आते ही विवादों में आ गया, पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का फोटो गायब दिखा। हालांकि यह गलती सामने आते ही कुछ ही देर में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पोस्टर को डिलीट कर गोविंद सिंह की फोटो लगा नया पोस्टर जारी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *