लॉक अप सक्सेस पार्टी में सुर्खियों में छाई मुनव्वर फारूकी के साथ आई मिस्ट्री गर्ल

स्टैंडअप कमीडियन मुनव्वर फारूकी कंगना रनौत  के रिएलिटी शो 'लॉक अप' (Lock Upp) के विनर बन चुके हैं। देर रात (8 मई) शो की सक्सेस पार्टी हुई, जहां मुनव्वर के साथ एक मिस्ट्री गर्ल  नजर आई, जो सुर्खियों में छाई हुई है। बताया जा रहा है कि वो मुनव्वर की गर्लफ्रेंड हैं। फिलहाल, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी में इस लड़की को हर पल मुनव्वर के साथ देखा गया। यहां तक कमीडियन ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर इसके साथ कोजी फोटो शेयर की है। इस लड़की का नाम नाजिल बताया जा रहा है और इनकी तस्वीरें देखकर यकीन मानिए आप नजरें नहीं हटा पाएंगे।

मुनव्वर ने शेयर की रोमांटिक फोटो
बता दें कि मुनव्वर फारूकी ने 'लॉक अप' की सक्सेस पार्टी में जमकर इंजॉय किया। उन्होंने इसी पार्टी के दौरान अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर इस मिस्ट्री गर्ल के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वो उनकी गर्लफ्रेंड हैं।

चर्चा में हैं नाजिल
मुनव्वर ने जैसे ही फोटो शेयर की, हर तरफ नाजिल की चर्चा होने लगी। लोग जानने के लिए ऐक्साइटेड हैं कि आखिर वो कौन हैं और क्या करती हैं? आइये आपको बताते हैं नाजिल के बारे में।

तगड़ी है फैन फॉलोइंग
मुनव्वर फारूकी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड नाजिल का इंस्टाग्राम पर Nazilx नाम से प्रोफाइल है, जिसे 192K लोग फॉलो करते हैं। उनका यूट्यूब चैनल भी है, जिसे 60K से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब किया है। उनका ट्विटर अकाउंट भी है, जिस पर 100K फॉलोअर्स हैं।

देखते रह जाएंगे फोटोज
नाजिल की सोशल मीडिया पर ऐसी फोटोज हैं, जिन्हें आप देखते रह जाएंगे। वो एक-एक तस्वीर में बेइंतहा खूबसूरत दिख रही हैं। चाहे ट्रेडिशनल हो या फिर वेस्टर्न, वो हर लुक और अंदाज में कह ढा रही हैं।

अदाओं पर फिदा हुए लोग
नाजिल की तस्वीरों में उन्होंने जो अदाएं दिखाई हैं, उन पर लोग फिदा हो गए हैं। लोग उनके लंबे बालों से लेकर हरी आंखों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *