मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर दी बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि "मानव सेवा परमो धर्म:” के मंत्र को आत्मसात कर सेवा धर्म का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले रेडक्रॉस के साथियों ने नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा के लिए जो पुण्य-ज्योति प्रज्ज्वलित की है, वह भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक और पर्याय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *