मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व एथलेटिक्स दिवस पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व एथलेटिक्स दिवस पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि – "शारीरिक और बौद्धिक विकास में खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका है।"

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में खेल गतिविधियों के लिए बजट में निरंतर वृद्धि की गई है। खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में दक्ष बनाने के लिए स्थापित की गई खेल अकादमियों में आवश्यक साधन उपलब्ध करवाए गए हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं के लिए तैयारी करवाई जाती है। एथलेटिक्स के सभी खेलों में खिलाड़ी आगे बढ़ें, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों और युवाओं को खेलकूद में अपना कॅरियर और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आहवान किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के स्वस्थ और आनंदित रहने की कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *