मुख्यमंत्री चौहान ने इन्दौर में हुए अग्निकांड में नागरिकों के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल

      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में कल रात्रि शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में नागरिकों  के असमय निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजन को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने अग्निकांड में  घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

      मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रूपए दिए जाएंगे। घटना की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं। इस हादसे में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *