बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ कंगना रनौत के शो लॉकअप में पहुंची तेजस्वी प्रकाश

'बिग बॉस 15' की विनर रहीं तेजस्वी प्रकाश  लगातार अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। एकता कपूर के 'नागिन 6' के बाद उन्हें कंगना रनौत के शो 'लॉकअप'  के लिए अप्रोच किया गया। बीते एपिसोड में वह बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ शो में नजर भी आईं। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में तेजस्वी प्रकाश  की फीस को लेकर जानकारी सामने आई है जिसे सुन उनके फैंस के होश उड़ जाएंगे। जी हां, बताया जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से भी ज्यादा फीस लॉकअप के लिए वसूल कर रही हैं।

तेजस्वी प्रकाश को एकता कपूर ने अपने रियालिटी शो लॉकअप में क्वीन वार्डन यानी जेलर बनाकर भेजा है। पहले से ही इस शो में जेलर के रूप में करण कुंद्रा काम कर रहे थे। अब तेजस्वी को उनकी क्वीन बनाकर भेजा गया है।

तेजस्वी प्रकाश को मिली क्वीन पावर
लॉकअप के फिनाले वीक में करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश स्पेशल क्वीन कार्ड पावर के साथ शो में पहुंची हैं। ये उनकी एक शॉर्ट अपीयरिंस हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि इस छोटी सी अपीरियंस के लिए उन्होंने लाखों रुपये वसूल की है।

करण कुंद्रा से ज्यादा तेजस्वी की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि तेजस्वी प्रकाश ने लॉकअप के प्रति एपिसोड 2-3 लाख रुपये वसूल किए हैं। बताया जा रहा है कि ये अमाउंट करण कुंद्रा की फीस से भी ज्यादा है।

कब है लॉकअप का ग्रैंड फिनाले
लॉकअप को लेकर बताया जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश दो तीन एपिसोड में नजर आ सकती हैं। कंगना रनौत के शो लॉकअप का ग्रैंड फिनाले 7 मई 2022 को प्रसारित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *