लिएंडर तीसरी बार बनेंगे दूल्हा अभिनेत्री किम शर्मा से करेंगे शादी

मुंबई

जाने माने टेनिस स्टार लिएंडर पेस और बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा लंबे समय से रिलेशन में रहने के बाद आखिरकार अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये कपल कोर्ट मैरिज करने जा रहा है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली किम शर्मा अपनी और लिएंडर पेस की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती आ रही हैं। दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं लोगों की जुवां पर काफी समय से थीं और कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया। इस दौरान इनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी रही।

किम दूसरी बार बनेंगी दुल्हन

किम शर्मा और लिएंडर पेस शादी तो करने जा रहे हैं लेकिन किम शर्मा की ये दूसरी और लिएंडर पेस की ये तीसरी शादी होगी। इससे पहले किम शर्मा ने 2010 में बिजनेसमैन अली पुनजानी से शादी की थी और शादी के 6 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।

लिएंडर तीसरी बार बनेंगे दूल्हा

टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने पहली शादी एक्ट्रेस महिमा चौधरी से की थी। जो सिर्फ तीन साल ही चली। इसके बाद पेस के संबंध एक्टर संजय दत्त की एक्स वाइफ रिया पिल्लई से जुड़े और दोनों ने शादी कर ली, लेकिन 2014 में रिया से भी पेस ने तलाक ले लिया और अब वे किम शर्मा को अपना पार्टनर बनाने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *