दूसरी शादी करने पहुंचा युवक फिर बारातियों के साथ ऐसा हुआ कि रह जाएंगे हैरान

 एटा

 पहली शादी होने के बाद भी दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हा, बारातियों को दुल्हन पक्ष ने बंधक बना लिया। मामले में पंचायत हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को कासगंज के एक गांव से बारात आई थी। बारात कोतवाली नगर के एक गांव में आई थी। बारात चढ़ने के दौरान दुल्हन पक्ष को जानकारी हो गई। लड़का पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद दुल्हन पक्ष बिखर गया। दूल्हा, बारातियों को बंधक बना लिया।

बताया जा रहा है कि हाथापाई तक हो गई। मामले की जानकारी संबंधित गांव के प्रधानों को लगी। जानकारी पर दोनों गांव के प्रधान, मान्य लोग पहुंचे और पंचायत भी कराई। पंचायत में शुक्रवार दोपहर तक कोई भी हल नहीं निकला। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्ष से वार्ता कर रही है। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष दूल्हा पक्ष से शादी में जितना खर्चा हुआ है वह सब खर्चा मांग रहे है। दूल्हा पक्ष रूपये देने में असमर्थ बताया जा रहा है। नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *