कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल संग पूल में दिखाया रोमांस, स्विमसूट पहने पति की बाहों में आई नजर

कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ बेहद कम तस्वीरें ही सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। पिछले साल दिसंबर ने इस कपल ने राजस्थान में शादी की थी और तब से ही ये कपल लगातार काम में व्यस्त है। ऐसे में आज कैटरीना ने वीकेंड के मूड को औ? भी रोमांटिक बनाते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों पूल में नजर आ रहे हैं और बेहद हॉट और बोल्ड लग रहे हैं। बॉलीवुड की चिकनी चेमेली कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया पर विक्की के साथ पहले इतनी रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि दोनों कपल पूल में है और पानी के अंदर रोमांस फरमा रहा है। कैटरीना ने विक्की को गले से लगाया हुआ है और साथ ही उन्होंने सफेद रंग की मोनोकनी पहली हैं। वहीं विक्की शर्टवेस है। एक्ट्रेस ने उन्हें अपनी बाहों में जकड़ा है और कैमरे को पोज दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,मैं और मेरा , जिसे देखकर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मेड फॉर इच अदर। एक ने लिखा, तुम और तुम्हारा अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो कैटरीना कैफ टाइगर 3 में दिखाई देंगी। वो सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, इसके अलावा वो फोन भूत में सिद्धांत चतुवेर्दी,ईशान खट्टर के साथ दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *