आजम खान पर फर्जी सर्टिफिकेट का एक और मामला दर्ज

 लखनऊ

सपा नेता आजम खान की मुसीबत एक बार फिर बढ़ गई है. एक और मामले में रामपुर पुलिस ने उन्हें दोषी बना दिया है. बीजेपी नेता आकाश सकसेना की शिकायत पर कार्रवाई की गई है. आरोप है कि आजम खान ने रामपुर पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग का सर्टिफिकेट फ़र्ज़ी बनवा कर मान्यता प्राप्त की थी.

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर 19 मई को रामपुर कोर्ट सुनवाई होने जा रही है. ये आजम खान के लिए ज्यादा बड़ा झटका इसलिए है क्योंकि इससे पहले तक अगर उन्हें एक मामले में बेल मिल जाती तो वे जेल से रिहा हो सकते थे, लेकिन अब उन पर एक और केस दर्ज हुआ है, ऐसे में उनकी जेल से रिहाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. उनकी मुश्किलें पहले से और ज्यादा बढ़ गई हैं.

अब जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले आजम खान पर वक्फ बोर्ड की संपत्ति गलत तरीके से कब्जा करने का आरोप था. इस मामले में आखिरी बार चार दिसंबर 2021 को सुनवाई हुई थी. तब से लेकर अभी तक उस मामले में कोर्ट का फैसला सुरक्षति चल रहा है. पहले ये कहा गया था कि अगर इस वक्फ वाले मामले में आजम खान को बेल मिल जाती है तो दो साल बाद वे सीतापुर जेल से बाहर आ पाएंगे. लेकिन बीजेपी नेता की शिकायत के बाद उनकी वो राह मुश्किल हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *