जिलों में चलाएगी सायबर पुलिस जागरुकता की क्लास, बैकिंग फ्रॉड से बचने के टिप्स

भोपाल
प्रदेश सायबर पुलिस मुख्यालय अब जिलों में जाकर जागरुकता की क्लास लगाएगा। इस क्रम में इंदौर पुलिस जोन के किसी एक जिले में जल्द ही जागरुकता के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर लोगों को जागरुक करने का काम किया जाएगा।

राज्य सायबर सेल पुलिस ने तय किया है कि वह जिलों में जाकर ऐसे लोगों को जागरुक करने का प्रयास करेगी, जो कई और लोगों को जागरुक करन सकें। इसका पहला प्रयोग दो दिन पहले हरदा जिले में हुआ। हरदा जिले की रेवा सखियों को सायबर पुलिस ने जागरुक करने के लिए प्रशिक्षण दिया। रेवा सखियां अब जिले की अन्य महिलाओं को जागरुक करने का काम करेगी। इसी क्रम में अब इंदौर जिले के खंडवा या बड़वानी जिले में ऐसा आयोजन होगा। जिसमें आंगनबाड़ी, नगर रक्षा समिति, शौर्य दल के लोगों को जागरुक किया जाएगा। इन्हें तीन बिंदु सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स और बैकिंग फ्रॉड से बचने के टिप्स दिए जाएंगे। ये लोगों अपने गांव या शहर के अन्य लोगों को बाद में यही टिप्स देंगे।

ऐसे होगी बैंकिंग फ्रॉड से सुरक्षा
इस क्लास में सायबर सेल इसमें यह बताएगा कि कैसे धोखाधड़ी होती है, इससे बचने के लिए क्या किया जाए और क्या नहीं किया जाए। इसमें बताया जाएगा कि सोशल मीडिया का उपयोग करने में क्या सावधानी रखे। बैकिंग से जुड़े मामलों पर कितनी जानकारी दूसरे को दी जा सकती है और कौन-कौन सी जानकारी किसी को भी नहीं देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *