पूर्व अफसर पर बहू की पिटाई और अटेम्प्ट टू रेप के आरोप

भोपाल
प्रदेश के रिटायर्ड आईएएस अफसर की बहू ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, मामला राष्टÑीय महिला आयोग तक पहुंचा है। बहू ने शिकायत में ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। उधर, झारखंड में अवैध खनन मामले में एक महिला आईएएस के निवास पर आज ईडी ने छापा मारा है।

प्रदेश में 1992 बैच के रिटायर्ड आईएएस अफसर रघुवीर श्रीवास्तव और उनके परिजनों पर दहेज प्रताड़ना और बेटे की शादी जबरन शून्य कराने का मामला सामने आया है। इस केस में नवम्बर में उनके बेटे कलरव श्रीवास्तव की नव विवाहिता पत्नी ने रिटायर्ड आईएएस अफसर श्रीवास्तव पर जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 13 दिन में ससुराल से निकाली गई विद्योत्मा ने इसकी शिकायत परिवार परामर्श केंद्र और पुलिस से करने के बाद अब डीजीपी और राष्ट्रीय महिला आयोग से की है। आयोग ने इस मामले को संज्ञान में लेकर रिपोर्ट मांगी है।

ससुर ने की रेप की कोशिश?
रिटायर्ड आईएएस की बहू ने शिकायत में कहा है कि उनके ससुराल जाने के बाद ससुर रघुवीर श्रीवास्तव ने उनसे जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। विद्योत्मा के अनुसार यह वाकया शादी के बाद दूसरे दिन रात का है जब सास ने खाना नहीं दिया और पति के कमरे में जाने पर उन्होंने लात मारकर बाहर निकाल दिया। वह सोफे पर रोते हुए ड्राइंग रूम में थी तब ससुर ने ऐसा करने की कोशिश रात ढाई बजे की थी। शोर शराबा करने पर वह बच सकी थी।

जो विद्योत्मा ने बताया
रिटायर्ड आईएएस की बहू विद्योत्मा श्रीवास्तव ने प्रदेश टुडे को बताया कि 24 नवम्बर 2021 को उनका विवाह राजधानी भोपाल के एक होटल में हुआ था। विवाह के बाद जब ससुराल पहुंची तो मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया और 13 दिन बाद घर से उन्हें निकाल दिया गया। इसके बाद से वे मायके में हैं और डिप्रेशन के चलते बीमार हैं, अब उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में मैहर थाने में शिकायत देने के बाद कहा गया है कि ऊपर से दबाव होने के कारण एफआईआर दर्ज नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उनके द्वारा डीजीपी राष्ट्रीय महिला आयोग को भी दी गई है। टार्चर करने और धमकी देने के रिकार्ड उनके पास हैं पर कार्यवाही नहीं हो रही है। ससुराल वाले अमीर हैं और वे मिडिल क्लास से हैं तो क्या उन्हें न्याय नहीं मिलेगा? इस मामले में रिटायर्ड आईएएस श्रीवास्तव से संपर्क कर उनक पक्ष जानने की कोशिश की गई पर बात नहीं हो सकी।

शादी जुड़ते ही होने लगी दहेज की डिमांड
शिकायत में यह भी कहा गया है कि अगस्त में शादी तय होने के बाद विवाह के कुछ दिन पहले की गई डिमांड से उसके माता पिता परेशानी में आ गए। उसके माता पिता से कहा गया कि लग्न के दिन सात लाख रुपए और फार्च्यूनर गाड़ी देना होगा और विवाह के दिन 2100 रुपए देकर विवाह करना होगा। अचानक की गई डिमांड न पूरी कर पाने पर उसे ससुराल तो ले जाया गया पर प्रताड़ित कर बाद में निकाल दिया गया। 8 दिसम्बर को भाई लेने आया तो उसे भी धमकी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *