ज्ञानवापी में आज सर्वे करेंगे कोर्ट कमिश्नर, परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम; 10 मई को होगी अगली सुनवाई

 वाराणसी
 
ज्ञानवापी प्रकरण में सिविल जज सीनियर डिवीजन अदालत से नियुक्त कोर्ट कमिश्नर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र शुक्रवार को परिसर का सर्वे करेंगे। सर्वे शाम 3 बजे से शुरू होगा। कमिश्नर के साथ मौके पर पक्ष व विपक्ष से 36 सदस्य भी रहेंगे। उधर, विपक्षी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव ने कार्यवाही का विरोध किया। इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है।

दिल्ली की राखी सिंह सहित पांच अन्य की तरफ से सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में वाद दाखिल कर शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन व 1991 से पूर्व की स्थिति बहाल करते हुए आदि विश्वेश्वर परिवार के सभी विग्रहों को यथास्थिति में रखने की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान वादी ने विग्रहों की वस्तुस्थिति जानने के लिए कोर्ट कमीशन की कार्रवाई शुरू कराने की दरख्वास्त की थी। सर्वे की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करायी जाएगी। पूरी कार्रवाई फूलप्रूफ सुरक्षा में होगी। मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट कमिश्नर ने बताया कि शुक्रवार को निर्धारित समय शाम 4.00 बजे वस्तुस्थिति जांचने की कार्यवाही शुरू होगी। इस प्रकरण में कोर्ट अगली सुनवाई की तिथि 10 मई तय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *