बीएमओ ने महिला डॉक्टर के घर में घुसकर किया हंगामा

बैतूल
 मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से स्थानांतरित हुए बीएमओ डॉ अरुण अटल पर भैसदेही CHC की एक महिला डॉक्टर के घर मे घुसकर हंगामा करने का आरोप है। पीड़ित महिला डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस और सीएमएचओ (CMHO) से की है।

पीड़ित डॉक्टर व्योमा वर्मा ने बताया कि बीती रात जब वह घर पर अकेली थी। तब डॉक्टर अरुण अटल उनके मेन गेट को तोड़कर अंदर घुस गए और उन्होंने घर में बने कार का शैड तोड़ दिया। नल कनेक्शन उखाड़ दिया और तो और वे घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। वह बेहद नशे की हालत में थे । वह उनसे पंचनामा की कॉपी मांग रहे थे। उन्होंने ढाई लाख रुपए चोरी का भी आरोप लगाया। जबकि उन्हें 26 जनवरी 2022 को उक्त मकान अलॉट किया गया था। डॉक्टर ने तबादले के बावजूद अपना घर खाली नहीं किया था। जिसे सीएमओ के आदेश पर डॉ साहू द्वारा पंचनामा बनाकर डॉक्टर वर्मा को अलॉट किया गया था।

इस विवाद के बाद सीएचसी में हड़कंप मच गया है। महिला डॉक्टर ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की है। जिसके बाद पुलिस ने उनके घर का मौका मुआयना किया है। डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत सीएमएचओ से भी की है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की है। इस मामले में डॉ अरुण अटल का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *