यूपी से बीएड करने वाले इन 30 बीएड कॉलेजों में न लें एडमिशन, नए सत्र में नहीं होंगे प्रवेश

 बरेली
 
परफार्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट जमा न करना प्रदेश के 900 से अधिक बीएड व डीएलएड के कॉलेजों को भारी पड़ गया है। एनसीटीई (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) ने इन कॉलेजों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 30 कॉलेजों में भी सत्र 2022-23 में बीएड और डीएलएड के प्रवेश नहीं हो सकेंगे।
 एनसीटीई की वर्चुअल बैठक में बीएड और डीएलएड कालेजों के संबंध में फैसला लिया गया। दरअसल एनसीटीई ने इन कालेजों को परफार्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया था। रिपोर्ट में जमीन, तैनात शिक्षक, छात्रों की संख्या आदि का ब्योरा भरना था। कई बार मौका देने के बाद भी कॉलेजों ने परफारमेंस अप्रेजल रिपोर्ट नहीं भेजी। आखिर एनसीटीई ने रिपोर्ट न देने वाले कालेजों का सत्र शून्य किए जाने का आदेश जारी कर दिया। इन कालेजों में सत्र 2022-23 में नए छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कई कालेज इस आदेश के खिलाफ न्यायालय भी चले गए थे पर सुप्रीम कोर्ट ने भी एनसीईटी के पक्ष में फैसला दिया है।
आदेश आने के बाद कॉलेजों में मची हलचल
एनसीटीई का आदेश आने के बाद कॉलेजों में हलचल मच गई है। कालेज इसकी काट खोजने में जुट गए हैं। बता दें कि पहले परफारमेंस अप्रेजल रिपोर्ट ऑफलाइन भरी जाती थी मगर इस बार इसे ऑनलाइन मांगा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *