खेल-खेल में बिगड़ा माहौल, वेलकम में दो समुदायों के बीच झड़प, हिरासत में 37

नई दिल्ली
 
राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में बुधवार देर रात से दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। यहां पहले दोनों समुदायों के कुछ लोगों के बीच हाथापाई हुई फिर विवाद बढ़ने से पत्थरबाजी भी होने लगी। जिसके बाद रात में ही इलाके में भारी तनाव पैदा हो गया, खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इलाके में भारी पुलिस  बल तैनात है। पुलिस ने कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है
 
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बीती रात लगभग 9.50 बजे पीएस वेलकम क्षेत्र में फोटो चौक के पास दो समुदायों के लोगों के बीच झगड़े को लेकर पीसीआर कॉल आई। खबर मिलने पर तुरंत पुलिच की टीम घटना स्थल पर पहुंची साथ ही फोर्स को भी तैनात किया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि वेलकम इलाके के एक्स एंड वाई ब्लॉक के पार्क में खेलने वाले बच्चों के बीच झगड़ा हो गई थी।  जिसके कारण दो समुदायों के बीच हाथापाई हुई। सांप्रदायिक तनाव की आशंका जताते हुए कुछ लोगों ने पुलिस को खबर की जिसके बाद पुलिस हरकट में आई और इलाके में भारी बल तैनात किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *