सिवनी की घटना में 13 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल

सिवनी जिले में गत दिवस घटित घटना के 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही प्रभावित परिवारों को राज्य शासन द्वारा आर्थिक सहायता के साथ दैनिक वेतन भोगी के पद पर नियुक्ति भी दी गई है। फुलबती इनवाती पति स्व. धानसाह इनवाती ग्राम सिमरिया और मट्ठो बाई पति स्व. संपतलाल वट्टी ग्राम सागर को अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक को 4 लाख 12 हजार 500 रूपये के मान से कुल 8 लाख 25 हजार रूपये की राहत राशि प्रदान की गई है।

घटना में मृत स्व. संपतलाल वट्टी की पुत्री सीमा वट्टी को आदिवासी कन्या आश्रम बरेलीपार विकासखण्ड कुरई में और स्व. धानसाय इनवाती के पुत्र जयप्रकाश इनवाती को हाईस्कूल विजयपानी विकासखण्ड कुरई में दैनिक वेतन भोगी (कलेक्टर दर) के पदपर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा प्रभावित दोनों परिवारों को अन्त्येष्टि सहायता के 5 पाँच हजार रूपये, कपिल धारा कूप के लिये 2 लाख 30 हजार रूपये कल्याणी पेंशन राशि 600 रूपये, स्वच्छ भारत योजना में व्यक्तिगत शौचालय के लिये 12 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं। साथ ही मनरेगा अंतर्गत मजदूरी की राशि भी दी गई।

गिरफ्तार आरोपी

01. शेरसिंह राठौर पिता दुर्गा प्रसाद राठौर उम्र 28 वर्ष निवासी बादलपार, कुरई, सिवनी               

02. अजय साहू पिता शिवप्रसाद साहू उम्र 27 वर्ष निवासी  गोपालगंज, लखनवाडा, सिवनी

03. वेदांत चौहान पिता पूनम सिंह चौहान उम्र 18 वर्ष निवासी बादलपार कुरई, सिवनी

04. दीपक अवधिया पिता लेखराम अवधिया उम्र 38 वर्ष निवासी गोपालगंज थाना लखनवाडा, सिवनी

05. बंसत रघुवंशी पिता रेवाराम रघुवंशी उम्र 32 वर्ष निवासी विजयपानी, कुरई, सिवनी

06. रघुनंदन रघुवंशी पिता  गजराज रघुवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी विजयपानी कुरई, सिवनी   

07. अंशुल चौरसिया पिता सुनील चौरसिया उम्र 22 वर्ष निवासी बादलपार, कुरई, सिवनी   

08. शिवराज पिता धनराज रघुवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी विजयपानी, कुरई, सिवनी

09.बलराम पिता भागवत राठौर उम्र 24 वर्ष निवासी बादलपार

10. अविनाश राठौर पिता प्रेमलाल उम्र 27 वर्ष निवासी बादलपार

11. केवल पिता किशोरी चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी बादलपार

12. नीलम उर्फ छोटू पिता जुगल सिंह चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी बादलपार, कुरई।

13. मन्कोज पिता रहमत सिंह उईके  उम्र 23  वर्ष  निवासी ग्राम पतराई  चौकी बादलपार थाना कुरई, सिवनी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *