विराट कोहली ने रचा इतिहास; टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले भारत के केवल दूसरे सिक्सर किंग बने

 पुणे
 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रनों से मात देकर सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज की। बैंगलोर की इस जीत में विराट कोहली, कप्तान फाफ डु प्लेसी, महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। किंग कोहली ने इस मुकाबले में 33 गेंदों पर 30 रनों की पारी की खेली। ओपनिंग करने आए कोहली ने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया। इसी एक छक्के के दम पर किंग कोहली अब भारत के दूसरे सिक्सर किंग बन गए हैं।

कोहली के बाद आईपीएल में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने एमएस धोनी
कोहली टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अब दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले रैना टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी थे। कोहली ने 2007 से अब तक 336 मैचों की 319 पारियों में 325 छक्के लगाए हैं। RCB और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट T20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के 23वें खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित इस मामले में दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं।

रैना के भी इतने ही मैचों में 325 छक्के हैं, लेकिन अब विराट उनसे आगे निकल गए हैं। भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी 356 मैचों में अब तक 310 छक्के लगा चुके हैं। धोनी टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अब चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *