क्यों रुकी 58,275 रक्षा पेंशनभोगियों की पेंशन? विरोध के बाद सरकार ने बताई वजह

नई दिल्ली
 रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस महीने 58,275 रक्षा पेंशनभोगियों को पेंशन में देरी हुई। हालांकि विरोध के बाद केंद्र सरकार ने इस देरी के पीछे की वजह को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पेंशन में देरी की वजह यह थी क्योंकि पेंशनभोगियों के बैंक 30 अप्रैल तक उनकी पहचान की पुष्टि नहीं कर सके।

बैंक (पिछली पेंशन वितरण एजेंसी) 58,275 पेंशनभोगियों की पहचान की पुष्टि नहीं कर सके और न ही उनकी पहचान महीने के अंत तक सीधे SPARSH पर प्राप्त हुई। इसलिए, इन पेंशनभोगियों को 30 अप्रैल, 2022 तक उनकी अप्रैल पेंशन का भुगतान नहीं किया गया था।

अप्रैल 2022 माह के लिए रक्षा मंत्रालय के पेंशनभोगियों को पेंशन का भुगतान न करने के संबंध में रक्षा मंत्रालय ने लिखित बयान जारी कर कहा कि इन सेवानिवृत्त कर्मियों को इस वजह से कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े इसलिए उन्हें एक बार की विशेष छूट दी गई है और कहा गया है कि वे 25 मई तक अपनी पहचान की पुष्टि करवा लें। इसमें कहा गया कि इन 58,275 लोगों की अप्रैल माह की पेंशन बुधवार शाम तक उनके खाते में पहुंच जाएगी। मीडिया में यह मुद्दा उठने के बाद रक्षा मंत्रालय का यह बयान आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *