संभागीय, विधायक दल की बैठक के साथ ही भोपाल में बड़े प्रदर्शन की तैयारी

भोपाल
मिशन 2023 को लेकर अब कांग्रेस पूरी ताकत के साथ सड़कों पर उतरने जा रही है। इसकी शुरूआत भोपाल से प्रदर्शन कर होगी, इसके लिए युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को छात्रों और युवकों को लाने का बड़ा टारगेट दिया गया है। इधर कांग्रेस में अब बैठकों के दौर भी तेज होने वाले हैं। संभाग से लेकर प्रदेश स्तर तक बैठकों को सिलसिला भी इस महीने से तेज होने जा रहा है।  प्रदेश युवा कांग्रेस संभावित 12 मई को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इसमें उसका सहयोग एनएसयूआई को करना होगा।

दोनों को मिलकर 20 हजार से ज्यादा युवा और छात्रों को भोपाल लेकर आने का टारगेट दिया गया है। प्रदर्शन के लिए रोशन पुरा या प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर में से एक जगह तय की जा सकती है। प्रदर्शन की तारीख भी एक-दो दिन में फाइनल हो जाएगी। फिलहाल यह माना जा रहा है कि 12 मई को प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया के साथ ही युवा कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष वीबी श्रीनिवास शामिल होंगे। इसमें व्यापमं, बेरोजगारी जैसे मुद्दे शामिल रहेंगे।  इससे पहले संभागीय बैठकों को दौर भी शुरू होने वाला है। सबसे पहले ग्वालियर संभाग के कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी। यह बैठक 7 मई को ग्वालियर में ही होगी। इसके बाद दूसरे संभागों में कांग्रेस नेता बैठक करने जाएंगे। संभाग की बैठकों में उस संभाग से जुड़े कांग्रेस पदाधिकारी, विधायक, विधानसभा  और लोकसभा के उम्मीदवार इन बैठकों में शामिल होंगे। इसके अलावा मई में ही कांग्रेस विधायक दल की भी बैठक होगी।

21 को गोविंद सिंह की अध्यक्षता में पहली बैठक
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में पहली बैठक 21 मई को रखी गई है। इसके अलावा कमलनाथ की दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया के साथ इस महीने दो से तीन बैठक होंगी। वहीं पूर्व मंत्रियों के साथ भी इस महीने नाथ की दो बैठक प्रस्तावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *