भतीजे के मुंडन में सीएम योगी ने निभाई रस्म, देखें फैमिली के साथ

उत्तराखंड
 
28 साल बाद अपने पैतृक गांव पंचूर में रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार सुबह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गांव की सैर से दिन की शुरुआत की। वह गांव में घर के उसी कमरे में रूके, जहां उनका बचपन बीता।  तड़के चार बजे उठने के बाद योगी आदित्यनाथ ने स्नान करने के बाद घर में ही पूजा की। छह बजे उन्हें चाय परोसी गई।

इसके बाद सवा दो घंटे गांव की सैर करने के बाद वह वापस घर आये। इसके बाद उनकी चाय पर पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत समेत अन्य लोगों से विभिन्न मुद्दो पर चर्चा भी हुई। इस दौरान गांव में उनके पुराने मित्र एवं बुजुर्गों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। जिन्होंने पुराने दिनों की यादें साझा की।

करीब दस बजे मुंडन की तैयारियां शुरू हो गई। भतीजे अंनत को हल्दी बान देने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने ही भतीजे अंनत को हल्दी लगाई। करीब 12 बजे तक मुंडन संस्कार संपन्न हो गया। इसके बाद मेहमानों ने अंनत को गिफ्ट देने शुरू कर दिये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *