शिकारियों पर कसेगा वन विभाग का शिकंजा, एक्ट्रा अलर्ट जारी

भोपाल
भोपाल वन मंडल की बैरसिया रेंज शिकारियों द्वारा  कर्मचारियों पर हमला करने के बाद अब वहां पर वन विभाग का शिकंजा कस गया है। इसके लिये बैरसिया, नजीराबाद  के जंगलों में  उड़नदस्ते की विशेष टीम तैनात हो गई है। इस इलाके में मोर और हिरणों के शिकार की घटनाओं पर वन विभाग की सख्ती के बाद शिकारियों पर शिकंजा कस दिया गया था। उसके के फलस्वरूप यह हमला हुआ है। वन विभाग के डीएफओ आलोक पाठक का कहना है कि इस मामले में सख्ती बरती जाएगी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से गश्त तेज की गई है।

नजीराबाद के पास के जंगलों में वन विभाग के  चौकीदार पर्वत सिंह गुर्जर और इंदर सिंह गुर्जर पर  तालाब के पास पहाड़ी पर टॉर्च चमकती हुई देखी। उन्होंने थोड़ी देर बाद गोली की आवाज सुनी थी।  दोनों चौकीदार शिकारियों के होने की आशंका में गोली की आवाज की दिशा में गए। अधिकारियों ने बताया कि चौकीदार जिस रास्ते से जा रहे थे, उसी रास्ते पर सामने से अचानक शिकारी आ गए थे।  चौकीदार ने शिकारियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने गोली चला दी थी।  उड़नदस्ते के प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि राजधानी के आसपास के जंगलों में वाटर बाडीज के पास भी वन कर्मी तैनात किये गये हैं ताकि शिकारियों की लोकेशन मिलते ही उनको दबोचा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *