गुजरात में कांग्रेस का एक और विधायक कम हुआ, अश्विन कोटवाल भाजपा से जुड़े, छोड़ा MLA पद

अहमदाबाद
 गुजरात के विगत विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के विधायक एक के बाद एक कम होते चले गए। एक विधायक ने अब कांग्रेस छोड़ दी। जिसके बाद अब कांग्रेस के विधायकों की संख्या गुजरात में 63 रह जाएगी।
 
कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले यह विधायक हैं- अश्विन कोटवाल। जो कि, खेडब्रह्म विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। कांग्रेस छोड़कर अब वह सत्तारूढ़ भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं। अश्विन ने कहा है कि, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हुए हैं और इसलिए अब उनकी ही पार्टी में जाएंगे।
 
अश्विन ने कहा, 'मैं 2007 से गुजरात में कांग्रेस के विधायक के रूप में काम कर रहा हूं। मैंने मोदीजी की कार्यशैली को तब से देखा है, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मैं तब से उनसे प्रभावित हूं, लेकिन विचारधारा की वजह से कांग्रेस में रहा।'
उन्होंने आगे कहा, "अब ऐसा लगता है कि अगर मैं अपने क्षेत्र में आदिवासियों का विकास करना चाहता हूं और उनके लिए काम करना चाहता हूं, तो केवल भाजपा ही विकास और बदलाव ला सकती है। इसलिए अब मैं बीजेपी से जुड़ रहा हूं।'
 

भाजपा के पास अब 100 से ज्यादा सीटें
इस साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीटें जीती थीं। हालांकि, बाद में जब कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह मची तो भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़ती चली गई। अब भाजपा के पास 111 विधायक हो गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *