शिशुपाल बसपा के कोषाध्यक्ष बने
( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल । ( अपनी खबर )
बहुजन समाज पार्टी जिला भोपाल इकाई की मासिक बैठक प्रदेश प्रभारी जियालाल अहिरवार के मुख्य अतिथ्य में बसपा के भोपाल कार्यालय में हुई। बैठक में जियालाल अहिरवार का जिला कमैटी भोपाल के सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी बसपा मध्यप्रदेश सी.एल.गौतम का जन्मदिन की सभी ने बधाई दी।
बैठक में संगठन समीक्षा के दौरान जिला संगठन में कुछ नये साथियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संगठन में युवाओं को आगे लाने के उद्देश्य से जिले में कोषाध्यक्ष के पद पर एडवोकेट शिशुपाल "एस.पी."को नियुक्त किया गया। भोपाल से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे माधौसिंह अहिरवार को महासचिव बनाया गया है।
जिले की विभिन्न विधानसभाओं व सैक्टर पदाधिकारियों की घोषणा प्रदेश प्रभारी जियालाल अहिरवार द्वारा की गई है। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष जितेन्द्र मकवाना द्वारा किया गया। बैठक में उमाशंकर विश्वकर्मा जिला एवं जोन प्रभारी, सहित जिला,विधानसभा कमैटी के पदाधिकारी मौजूद थे।
