हिंदी विवि:18 रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन फिर जारी

भोपाल
अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय करीब 6 साल से शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रिक्त पदों का विज्ञापन जारी कर रहा है, पर नियमित शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पाई है। अब एक बार फिर 18 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, लेकिन इसमें भी गड़बड़ी सामने आई है। विवि प्रशासन ने सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए एक महीने में दो बार विज्ञापन जारी किया। दोनों में भर्ती के विषय बदलकर भर्ती रोस्टर के नियमों की अनदेखी की है। विवि ने इस भर्ती का पहला विज्ञापन 31 मार्च को तो दूसरा 28 अप्रैल को जारी किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *