ग्रेटर नोएडा: रेस्टोरेंट में युवक की हत्या करने वाले को हुई उम्रकैद, दूसरा आरोपी बरी

ग्रेटर नोएडा
अदालत ने ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म स्थित येलो चिली रेस्टोरेंट में भोजन करने आए विवेक शर्मा की हत्या के दोषी रवि मावी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। आरोपी रामवीर पहलवान को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। परिजनों का आरोप था कि दोनों आरोपी रेस्टोरेंट के बाउंसर थे। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रोहताश शर्मा ने बताया कि विशेष न्यायधीश/अपर जिला जज दिनेश कुमार सिंह की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। आगरा निवासी विवेक शर्मा सेक्टर पाई-4 में रहता था। वह इकलौता बेटा था। उसके पिता गिरीश चंद शर्मा और उसके मामा गंगा प्रसाद उसके पास आए थे।

वे तीनों 12 अप्रैल 2014 को रात करीब 8.30 बजे जगत फार्म के येलो चिली रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। रात करीब 9.30 बजे विवेक शर्मा काउंटर पर पैसे देने गया। उसने कैशियर को 1000 रुपये का नोट दिया था। वह नोट थोड़ा फटा हुआ था। इसको लेकर कैशियर और विवेक के बीच बहस हो गई थी। यह बहस काफी समय तक चलती रही। काउंटर पर खड़े रवि मावी और रामवीर पहलवान परेशान हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *