श्रेणियों के पदों की जानकारी नहीं भेज रहे विभाग

भोपाल
प्रदेश में कर्मचारियों के रिक्त पदों की भर्ती करने के लिए राज्य शासन ने पीईबी को अधिकृत किया है और इसके लिए विभागों से कहा गया है कि वे अपने यहां रिक्त द्वितीय श्रेणी, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों की जानकारी भेजें। साथ ही बैकलाग के रिक्त पदों को भी भरने की तैयारी सरकार कर रही है। इन रिक्त पदों को भरने का काम भी तेज करने के निर्देश विभागों को दिए गए हैं लेकिन विभागों द्वारा बार-बार जानकारी मांगे जाने पर भी जिलों से जानकारी नहीं दी जा रही है।

कर्मचारियों के  रिटायरमेंट के बाद सरकारी कामकाज में आ रही परेशानी को देखते हुए सरकार अब रिक्त पदों पर भर्ती का काम करने जा रही है लेकिन जिलों में इसको लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। इसके चलते भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा आयोजित करने की कार्यवाही नहीं हो पा रही है जिसका सीधा असर शासकीय सेवाओं पर पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि जनवरी से लगातार नगरीय विकास और आवास, जल संसाधन समेत कई अन्य विभागों द्वारा जिलों से जानकारी भेजने के लिए रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं लेकिन जिला अधिकारी पूरी रिपोर्ट नहीं भेज पा रहे हैं। इसके चलते भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *