मशहूर अमेरिकन मॉडल ऐश्ली ग्राहम ने शेयर की सोशल मीडिया अपनी टॉपलेस तस्वीरें

मशहूर अमेरिकन मॉडल और टेलिविजन प्रेजेंटर ऐश्ली ग्राहम  ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपनी टॉपलेस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐश्ली ने अपनी डिलिवरी के बाद पोस्टपार्टम बॉडी (Postpartum Body) दिखाई है। ऐश्ली 3 महीने पहले ही अपने ट्विंस बच्चे मालाची और रोमन को जन्म दिया है। इन तस्वीरों में ऐश्ली ने अपना बढ़ा हुआ टमी और स्ट्रेच मार्क्स भी दिखाए हैं।

ऐश्ली ने दिखाई टॉपलेस बॉडी
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऐश्ली ने लिखा है, 'हाई, न्यू टमी। हम लोग बहुत सारी चीजों से गुजरे हैं। शुक्रिया #3महीनेपोस्टपार्टम'। तस्वीरों में ऐश्ली एक मिरर के सामने खड़ीं अपने ब्रेस्ट्स को छिपाए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने स्ट्रेच मार्क्स का क्लोजअप भी दिखाया है। ऐश्ली इससे पहले ही भी प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी कई टॉपलेस और न्यूड तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

सिलेब्रिटीज ने पसंद की तस्वीरें
बता दें कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स, बढ़ा हुआ पेट और ब्रेस्ट्स सामान्य लक्षण होते हैं। बच्चे को जन्म देने के 68 हफ्ते बाद यूट्रस नॉर्मल हो पाता है। बच्चे के जन्म के बाद पेट की स्किन भी सामान्य नहीं हो पाती है। ऐश्ली की इन तस्वीरों को भारतीय मूल की हॉलिवुड ऐक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो ने भी पसंद किया है।

बॉडी पॉजिटिवटी पर खुलकर करती हैं बात
इससे पहले भी ऐश्ली अपनी प्रेग्नेंसी और बॉडी पर खुलकर बात कर चुकी हैं और कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। ऐश्ली डिलिवरी के बाद पोस्टपार्टम से जूझती महिलाओं को जागरूक भी करती रही हैं। ऐश्ली की तस्वीरों और वीडियोज को दुनियाभर के लाखों लोग पसंद कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *