1 मई को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ,3 व 4 मई को बारिश के आसार

भोपाल
मध्य प्रदेश का मौसम जल्द बदलने वाला है। आने वाले दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, वही नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 3-4 मई को ग्वालियर चंबल में बारिश के साथ आंधी की संभावना है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार 1 मई को एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से  3 व 4 मई को ग्वालियर सहित अंचल में आंधी के साथ बारिश के आसार बन सकते है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू–कश्मीर पर बना हुआ है, ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। रविवार रात को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके कारण अभी तीन-चार दिन तक दिन के तापमान में गिरावट जारी रहेगा। 1 मई को जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके चलते 3 व 4 मई को बारिश के भी आसार है।  वही मई माह में इंदौर में अधिकत तापमान 43 डिग्री, जबलपुर में 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *