हाथ ठेला मिलने पर विशाल ने माना मुख्यमंत्री का आभार

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर खरगोन के टवड़ी निवासी विशाल धनगर को जिला प्रशासन द्वारा पथ विक्रेता योजना का लाभ देते हुए। नया हाथ ठेला दिया है। जिसके फलस्वरूप विशाल ने अपना व्यवसाय पुन: प्रारंभ कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि खरगोन में 10 अप्रैल को हुए उपद्रव में विशाल का हाथ ठेला जल गया था। मुख्यमंत्री चौहान ने विशाल को पुन: व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए अपनी शुभकामनाएँ एवं आर्शीवाद दिया है। मुख्यमंत्री चौहान के प्रति विशाल ने इस सहायता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *