युवक की संदिग परिस्थितियों में मौत, पूर्व मकान मालिकन संग थे प्रेम संबंध, परिजनों ने 4 लोगों पर लगाया आरोप

गाजियाबाद
गाजियाबाद जिले में साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में शुक्रवार रात को एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत चाकू लगने से हुई है। परिजनों ने चार लोगों पर बेटे को घर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि युवक के अपनी पूर्व मकान मालिकन से प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

शालीमार गार्डन रोज पार्क के पास देवेंद्र कुमार परिवार संग रहते हैं। वह मार्केटिंग का काम कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी व बेटी के अलावा 22 वर्षीय बेटा उर्दित भी था। उर्दित चार दिन से अपनी मौसी के घर लक्ष्मी नगर में था। आरोप है कि वह शालीमार गार्डन में रहने वाली एक महिला के घर आया था, जहां पर महिला व उसके बेटे, देवर-देवरानी सहित चार लोगों ने षडयंत्र कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक के दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी थी, जबकि अस्पताल पहुंचने पर युवक की चाकू लगने से मौत होने की बात सामने आई थी। मृतक के परिवार ने उन्होंने चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

डेढ़ साल से था महिला के संपर्क में

परिवार ने बताया वह कुछ समय पहले एक महिला के मकान में किराये पर रहते थे। इस दौरान बेटे का महिला से प्रेम प्रसंग चल गया। उन्होंने बेटे के समझाते हुए दूसरी जगह मकान ले लिया। हालांकि, महिला के लगातार संपर्क करने पर बेटा उसके घर चला जाता था।

12वीं में पढ़ता था युवक

परिजनों के मुताबिक, उनका 22 वर्षीय बेटा उर्दित 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था। वहीं, बेटे की मौत से परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। अब उनकी इकलौती बेटी ही बची है। बहन और मां भी युवक की मौत से टूट गईं हैं।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *