प्रयागराज में आसमान से बरस रही आग, गर्मी ने तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड

प्रयागराज
 

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान ने शुक्रवार को अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इससे पहले 30 अप्रैल 1999 को पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री पर पहुंचने के साथ प्रयागराज सूबे में सबसे गर्म जिला बन गया था। शुक्रवार को दिन 11 बजे से ही आसमान से आग बरसने लगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में रिकॉर्ड तोड़ती गर्मी से लोगों के लिए मुश्किल खड़ी है।

लाल बत्ती में रुके तो झुलस गए
सबसे बड़ी चुनौती दुपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ी। चिलचिलाती धूप में ट्रैफिक सिगनल लाल होते ही लोग रुक गए। यहां सिगनल ग्रीन होने के इंतजार में खड़े लोगों को तेज धूप में ठहरना भारी पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *