गर्भकाल को लेकर रामप्रकाश को पत्‍नी पर था शक, ढाई महीने की बच्‍ची पर भी नहीं आया रहम

 बरेली
 
पति को शक था कि पत्नी का गर्भकाल पूरा नहीं हो पाया और संतान घर में आ गई। इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद रहता था। जब विवाद बढ़ा तो पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई। परिजनों के समझाने के बाद ही दो दिन पहले वह पत्नी और बेटी को बुलाकर लाया था। रात में दोबारा दोनों में कहासुनी हुई और पति ने दोनों की हत्या कर दी। हालांकि पत्नी पक्ष ने आरोपों को साफ नकार दिया।

मृतक रामप्रकाश के बड़े भाई संतोष ने बताया कि 27 जून 2021 को रामप्रकाश की शादी की गई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी गर्भवती हुई तो उसने गर्भकाल पूरा करने से पहले ही बच्ची को जन्म दे दिया। इसके बाद से ही रामप्रकाश पत्नी मीनू पर शक करने लगा था। उसे शक था कि बेटी उसकी नहीं है। इसीलिए वह उसे अपनाना नहीं चाहता था। दोनों में विवाद बढ़ा तो पत्नी बच्ची को लेकर मायके चली गई। तब परिजनों ने रामप्रकाश को काफी समझाया। रामप्रकाश की मां ने बताया कि दो दिन पहले ही रामप्रकाश ढाई माह की बेटी और मीनू को लेने अपने ससुराल गया। वहां भी बेटी को अपनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। हालांकि वह दोनों को वहां से बुला लाया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *